This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Showing posts with label Uttar Pradesh. Show all posts
Showing posts with label Uttar Pradesh. Show all posts

Monday, December 31, 2012

'ब्लैकमेल कर रही थी, तेजाब फेंका'

उत्तर प्रदेश/मुजफ्फरनगर/  दिल्ली में दामिनी प्रकरण की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि मुजफ्फरनगर में शहर कोतवाली क्षेत्र के आर्यपुरी में रविवार शाम एक युवक ने रिक्शे में सवार दो महिलाओं पर तेजाब उड़ेल दिया। दोनों महिलाओं के चेहरे गंभीर रूप से झुलस गए।

उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां से एक को मेरठ रेफर कर दिया गया। उधर, पुलिस ने घटना के ढाई घंटे बाद आरोपी को दबोच लिया। युवक का कहना है कि ऊषा से उसके संबंध थे। इस कारण वह उसे ब्लैकमैल कर रही थी और पांच जनवरी तक उसे मारने की चेतावनी दे रही थी। उसे मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ा।

सिविल लाइन थानाक्षेत्र की इंद्रा कालोनी निवासी 35 वर्षीय ऊषा पत्नी अशोक प्राइवेट क्लीनिक में नर्स है। मोहल्ले में रहने वाली बॉबी पत्नी प्रवीन के घर ऊषा का आना-जाना है। रविवार को बॉबी की पांच वर्षीय बेटी निधि का जन्मदिन था। रविवार देर शाम दोनों जन्मदिन के लिए खरीददारी करने बाजार गई और रिक्शे से घर लौटने लगीं। शिवचौक पर जाम के कारण दोनों आर्यपुरी से होती हुई घर जा रही थी। जैसे ही वे आर्यपुरी पहुंची तो पहले से रास्ते में मुंह पर कपड़ा बांधकर खडे़ एक युवक ने ऊषा पर तेजाब उड़ेल दिया और भाग निकला। ऊषा के साथ ही बॉबी के चेहरे पर भी तेजाब पड़ने से दोनों बुरी तरह झुलस गई। अफरा-तफरी के बीच शोर शराबा होने पर भीड़ लग गई। सीओ सिटी संजीव वाजपेयी व शहर कोतवाल सत्यपाल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते ऊषा को मेरठ रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी।

-अभी तक तेजाब डालने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। छेड़छाड़ समेत तमाम बिंदुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। - डॉ. बीबी सिंह, एसएसपी

तीन साल से थे संबंध

शहर कोतवाल सत्यपाल सिंह ने दोनों महिलाओं पर तेजाब डालने वाले 25 वर्षीय पवन निवासी जनकपुरी मुजफ्फरनगर को दबोच लिया। पवन फोटोग्राफी करता है। पवन ने पुलिस को बताया कि तीन साल से उसके ऊषा से संबंध थे। वह उसे खर्चे को पैसे भी देता था। पवन ने बताया कि उसकी शादी होने वाली थी। जिसे लेकर काफी दिनों से ऊषा उसे ब्लैकमैल कर रही थी। पवन ने बताया कि वह भोपा रोड फ्लाइओवर के नीचे से तीस रुपये का तेजाब खरीदकर लाया था।

जेल भेजा जाएगा: सीओ

सीओ सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि मामला पूरी तरह से खुल गया है। पवन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा।

परिजनों ने साधा मौन

घटना के खुलासे के बाद ऊषा के परिजन नहीं मिल सके। कुछ लोग ऊषा के साथ मेरठ गए थे, जो मिले उन्होंने चुप्पी साध ली।

कइयों की जिंदगी झुलसा चुका है तेजाब

जनपद में तेजाब डालने के कई मामले हो चुके हैं। इनमें ज्यादातर मामले एक तरफा प्रेम प्रसंग के है। दस साल पहले शामली में छत पर सो रही दो सगी बहनों को एक सिरफिरे ने तेजाब ने नहला दिया था। दिल्ली में कई साल तक उपचार के बाद दोनों की जान तो बच गई, लेकिन दोनों की जिंदगी उनके लिए सजा बन गई। दोनों बहने आज भी मौत से बदतर जिंदगी जीने को मजबूर है।

पांच वर्ष पूर्व अवैध संबंधों के चलते एक छोलाछाप ने अपनी पत्नी के चेहरे पर तेजाब डाल दिया। तेजाब से महिला का चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया। चिकित्सकों ने महिला को बचा तो लिया, लेकिन महिला जिंदा लाश बनकर रह गई। दो साल पहले मीरापुर में एक युवती पर सिरफिरे आशिक ने तेजाब डाल दिया। तेजाब से युवती गंभीर रूप से झुलस गई। इसके अलावा नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के विश्वकर्मा चौक पर कई वर्ष पूर्व दो स्कूली लड़कों पर बाइक सवारों ने तेजाब डाल दिया। तेजाबी हमले में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। कई माह के उपचार के बाद दोनों की जान बची। बाद में आपसी रंजिश का मामला सामने आया।

यहां खुलेआम बिकता है मौत का सामान

शहर के कई स्थानों पर तेजाब खुलेआम बिकता है। ज्यादातर तेजाब की बिक्री बैट्री रिपेयरिंग करने वाली दुकानों पर हो रही है। मीनाक्षी चौक, अंसारी रोड, खालापार समेत कई स्थान ऐसे है जहां पर खुलेआम तेजाब की बिक्री हो रही है। जिला प्रशासन भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। तेजाब से जुड़ा मामला होने के बाद पुलिस-प्रशासन कुछ दिन तक तो कड़ाई करते है, लेकिन कुछ दिन बाद इस ओर से आंखे मूंद ली जाती है।

चलेगा छापामार अभियान

सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रमणि त्रिपाठी का कहना है कि बिना अनुमति के तेजाब बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। टीम बनाकर छापेमारी की जाएगी। कोई भी कहीं से भी तेजाब नहीं खरीद सकेगा। इसके नियमों का पालन कराया जाएगा।