This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Showing posts with label Jammu and Kashmir. Show all posts
Showing posts with label Jammu and Kashmir. Show all posts

Monday, December 31, 2012

कटड़ा में हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग, सात जख्मी

कटड़ा/  मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए दिल्ली से आए छह श्रद्धालु बाल-बाल बच गए, जब वे रविवार दोपहर बारह बजे पवन हंस कंपनी के हेलीकॉप्टर में सवार होकर कटड़ा से वैष्णो देवी भवन की ओर जा रहे थे। हेलीकॉप्टर आधे रास्ते में अचानक हवा में गोते खाने लगा, लेकिन पायलट ने उसमें आई तकनीकी खराबी को तुरंत भांप लिया। उसने हेलीकॉटर को एक खेत में उतार कर सभी श्रद्धालुओं की जान बचा ली। इस दौरान पायलट सहित सभी श्रद्धालु जख्मी हो गए। हेलीकॉटर भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

घटना कटड़ा से सात किलोमीटर दूर स्थित रियासी मार्ग पर सियाड़ी-दबड़ी क्षेत्र में घटी। जिस खेत में यह आपात लैंडिंग करवाई गई उसके पास ही खड्ड भी है। गनीमत रही कि हेलीकॉप्टर उस ओर नहीं खिसका वर्ना सभी की जान जा सकती थी। जिस समय हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आई, वह 20 हजार फीट ऊंचाई पर उड़ रहा था। दुर्घटना के बाद हेलीकॉप्टर सेवा फिलहाल बंद कर दी है। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी कटड़ा मोहन लाल समेत कई आला अधिकारी और सीआरपीएफ के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

पायलट सहित घायल श्रद्धालुओं को एयरलिफ्ट कर कटड़ा अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में श्राइन बोर्ड ने गंभीर घायल पायलट कर्नल अमरजीत सिंह परमार और एक महिला श्रद्धालु अनिता पुरी को जीएमसी जम्मू पहुंचाया। अन्य घायलों को एंबुलेंस के जरिये जीएमसी रेफर किया गया। राज्यपाल व वैष्णो देवी स्थापना बोर्ड के चेयरमैन एनएन वोहरा ने जांच का आदेश दिया है। डीसी रियासी ने कहा कि मामले की पूरी जांच करवाई जाएगी।

घायलों की पहचान

1. कर्नल अमरजीत सिंह परमार (पायलट)
2. अनिता पुरी (59) पत्नी यशपाल पुरी निवासी 6/19 जगनपुरी एक्सटेंशन नई दिल्ली।
3. आरती पुरी (34) पुत्री यशपाल पुरी निवासी 6/19 जगनपुरी एक्सटेंशन नई दिल्ली।
4. चेतन कुमार (30) पुत्र सुधीर कुमार निवासी 1/16 अशोक विहार फेस-1, नई दिल्ली।
5. अरुण कुमार (25) पुत्र सुधीर कुमार निवासी 1/16 अशोक विहार फेस-1 नई दिल्ली।
6. मीनाक्षी (48) पत्नी संदीप कुमार अरोड़ा निवासी गीता कॉलोनी दिल्ली।
7. राज रानी (67) पत्नी उदेश कुमार निवासी गीता कॉलोनी, नई दिल्ली।