न्यूड फोटो शूट से चर्चाओं में आयीं भारतीय मॉडल शर्लिन चोपड़ा एक बार फिर लाइमलाइट में आ गई है. शर्लिन ने इस बार अपने ट्वीट से सनसनी फैला डाली है. दिल्ली गैंगरेप पीड़िता की मौत से दुखी शर्लिन चोपड़ा ने कुछ लोगों को कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया है कि अगर उनके रेप के बाद देश में सभी लड़कियों की सुरक्षा की गारंटी मिले तो वे अपना रेप करवाने के लिए तैयार हैं.
गौरतलब है कि हाल ही में शर्लिन ने प्लेबॉय मैगजीन के लिए न्यूड फोटो शूट कराया था और ट्विटर पर अपनी पिक्स भी अपलोड करती रहती हैं.
दरअसल पिछले काफी समय से शर्लिन ट्विटर पर अपनी अश्लील तस्वीरें पोस्ट करती रही हैं, जिससे उन्हें पब्लिसिटी मिलने के साथ ही उनकी छवि पर भी कई उंगलियां उठीं.
इस ट्वीट में उन्होंने लिखा कि अगर उनका रेप होने के बाद समाज की किसी दूसरी लड़कियों का रेप नहीं होगा, तो वे इसके लिए तैयार हैं.

गौरतलब है कि शर्लिन ने यह ट्वीट उनकी छवि पर उंगली उठाने वाले लोगों पर कटाक्ष करते हुए लिखा है. शर्लिन की इस ट्वीट के बाद कई लोग उनकी बात का संदर्भ नहीं समझ पाए. उनकी ट्वीट के जवाब में एक यूजर ने कमेंट किया, शर्लिन आप अपना रेप करवाने के लिए इतनी उत्सुक क्यों हैं?' हालांकि शर्लिन ने इस यूजर को करारा जवाब देते हुए अंग्रेजी टीचर रखने की सलाह दे डाली और उनकी ट्वीट का मतलब समझने की बात कही.







0 comments:
Post a Comment