चेन्नई/ टीम इंडिया के नवोदित तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने पहले वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत की तरफ से गेंदबाजी का आगाज किया और पहली ही गेंद पर पाकिस्तानी बल्लेबाज मोहम्मद हफीज को बोल्ड करके रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया। वह करियर की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले दुनिया के 16वें और भारत के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं।
भुवी से पूर्व भारत की तरफ से वनडे मैच में सदगोपन रमेश ने 1999 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सिंगापुर में निक्सन मैकलीन को अपने करियर की पहली गेंद पर आउट किया था। रमेश का हालांकि यह 15वां वनडे मैच था, लेकिन उन्हें तब पहली बार गेंदबाजी का मौका मिला था। लेफ्ट ऑर्म स्पिनर नीलेश कुलकर्णी टेस्ट क्रिकेट में अपनी पहली गेंद पर विकेट लेने वाले इकलौते भारतीय हैं।
दूसरी ओर, सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे भारतीय कप्तान एमएस धौनी अपनी शतकीय पारी के दौरान वनडे करियर में 7,000 रन पूरे करने वाले सातवें भारतीय बल्लेबाज बन गए। यह उनके करियर का आठवां शतक था। वनडे में 7000 से ज्यादा रन बनाने वाले अन्य भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर [18,426], सौरव गांगुली [11,363], राहुल द्रविड़ [10,889], मुहम्मद अजहरुद्दीन [9,378], वीरेंद्र सहवाग [8,242], युवराज सिंह [8,053], एमएस धौनी [7021] हैं। धौनी इसके अलावा यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के दूसरे विकेटकीपर-बल्लेबाल भी बनए गए हैं। इससे पूर्व कुमार संगकारा और एडम गिलक्रिस्ट ही इस आंकड़े को पार सके हैं।
भुवनेश्वर ने पाकिस्तान के खिलाफ ही बेंगलूर में टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पदार्पण किया था और उन्होंने अपने पहले ओवर की छठी गेंद पर नासिर जमशेद को आउट किया था। इस तरह से टी-20 और वनडे दोनों प्रारूपों में अपने पहले ओवर में विकेट लेने वाले वह पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। श्रीलंका के शमिंडा इरांगा एकमात्र ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने क्रिकेट के तीनों प्रारूप टेस्ट, वनडे और टी-20 में पहले ओवर में विकेट लेने का कारनामा किया है।
वनडे करियर की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले गेंदबाज :
खिलाड़ी, देश, बनाम, साल
क्लाइव लॉयड, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, 1973
शाहिद महबूब, पाकिस्तान, भारत, 1982/83
शेन थॉमसन, न्यूजीलैंड, भारत, 1989/90
इंजमाम, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, 1991/92
मातामबानाद्जो, जिंबाब्वे, पाकिस्तान, 1996/97
एस रमेश, भारत, वेस्टइंडीज, 1999/2000
वावेल हाइंड्स, वेस्टइंडीज, भारत, 1999/2000
जेएस अबाबू, केन्या, जिंबाब्वे, 1999/2000
जार्सवेल्ड, द. अफ्रीका, बांग्लादेश, 2002/03
एम जोंडेकी, द. अफ्रीका, श्रीलंका, 2002/03
केएस लोकुराच्चि, श्रीलंका, केन्या, 2002/03
रिकी क्लार्क, इंग्लैंड, पाकिस्तान, 2003
फिडेल एडवर्ड्स, वेस्टइंडीज, जिंबाब्वे, 2003/04
तिलन तुषारा, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, 2007/08
पर्थ देसाई, कनाडा, वेस्टइंडीज, 2009/10
भुवनेश्वर, भारत, पाकिस्तान, 2011/12







0 comments:
Post a Comment