This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Showing posts with label SPORTS. Show all posts
Showing posts with label SPORTS. Show all posts

Monday, December 31, 2012

विराट कोहली का दूसरे वनडे में खेलना संदिग्ध


भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान चोटिल हो गये और उनका कोलकाता में गुरुवार को होने वाले दूसरे मैच में खेलना संदिग्ध है.


कोहली पाकिस्तान की पारी में जब 41वां ओवर कर रहे थे. उनका पिछला पांव फिसल गया और वह घुटनों के बल गिर गये. वह लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर निकले और सुरेश रैना ने वह ओवर पूरा किया.

बीसीसीआई ने कहा कि कोहली की स्थिति पर नजर रखी जा रही है तथा दूसरे वनडे में उनके खेलने के बारे में फैसला अगले दो दिनों में किया जाएगा.

बोर्ड सचिव संजय जगदाले ने विज्ञप्ति में कहा, 'विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ चेन्नई में पहले मैच में गेंदबाजी करते हुए चोटिल हो गये. उनका मैच के बाद एमआरआई किया गया.'

उन्होंने कहा, 'उनके प्रमुख लिगामेंट सही है. उनके घुटने में हल्की चोट आयी है. उपचार के बाद वह चोट से उबर रहे हैं. उनकी स्थिति पर नजर रखी जाएगी और वह तीन जनवरी 2013 को कोलकाता में दूसरे मैच में खेल पाएंगे या नहीं इस पर अगले दो दिन में फैसला किया जाएगा.'



पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले भुवी दूसरे भारतीय गेंदबाज


चेन्नई/ टीम इंडिया के नवोदित तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने पहले वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत की तरफ से गेंदबाजी का आगाज किया और पहली ही गेंद पर पाकिस्तानी बल्लेबाज मोहम्मद हफीज को बोल्ड करके रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया। वह करियर की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले दुनिया के 16वें और भारत के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं।


भुवी से पूर्व भारत की तरफ से वनडे मैच में सदगोपन रमेश ने 1999 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सिंगापुर में निक्सन मैकलीन को अपने करियर की पहली गेंद पर आउट किया था। रमेश का हालांकि यह 15वां वनडे मैच था, लेकिन उन्हें तब पहली बार गेंदबाजी का मौका मिला था। लेफ्ट ऑर्म स्पिनर नीलेश कुलकर्णी टेस्ट क्रिकेट में अपनी पहली गेंद पर विकेट लेने वाले इकलौते भारतीय हैं।

दूसरी ओर, सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे भारतीय कप्तान एमएस धौनी अपनी शतकीय पारी के दौरान वनडे करियर में 7,000 रन पूरे करने वाले सातवें भारतीय बल्लेबाज बन गए। यह उनके करियर का आठवां शतक था। वनडे में 7000 से ज्यादा रन बनाने वाले अन्य भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर [18,426], सौरव गांगुली [11,363], राहुल द्रविड़ [10,889], मुहम्मद अजहरुद्दीन [9,378], वीरेंद्र सहवाग [8,242], युवराज सिंह [8,053], एमएस धौनी [7021] हैं। धौनी इसके अलावा यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के दूसरे विकेटकीपर-बल्लेबाल भी बनए गए हैं। इससे पूर्व कुमार संगकारा और एडम गिलक्रिस्ट ही इस आंकड़े को पार सके हैं।

भुवनेश्वर ने पाकिस्तान के खिलाफ ही बेंगलूर में टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पदार्पण किया था और उन्होंने अपने पहले ओवर की छठी गेंद पर नासिर जमशेद को आउट किया था। इस तरह से टी-20 और वनडे दोनों प्रारूपों में अपने पहले ओवर में विकेट लेने वाले वह पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। श्रीलंका के शमिंडा इरांगा एकमात्र ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने क्रिकेट के तीनों प्रारूप टेस्ट, वनडे और टी-20 में पहले ओवर में विकेट लेने का कारनामा किया है।

वनडे करियर की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले गेंदबाज :

खिलाड़ी, देश, बनाम, साल

क्लाइव लॉयड, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, 1973

शाहिद महबूब, पाकिस्तान, भारत, 1982/83

शेन थॉमसन, न्यूजीलैंड, भारत, 1989/90

इंजमाम, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, 1991/92

मातामबानाद्जो, जिंबाब्वे, पाकिस्तान, 1996/97

एस रमेश, भारत, वेस्टइंडीज, 1999/2000

वावेल हाइंड्स, वेस्टइंडीज, भारत, 1999/2000

जेएस अबाबू, केन्या, जिंबाब्वे, 1999/2000

जार्सवेल्ड, द. अफ्रीका, बांग्लादेश, 2002/03

एम जोंडेकी, द. अफ्रीका, श्रीलंका, 2002/03

केएस लोकुराच्चि, श्रीलंका, केन्या, 2002/03

रिकी क्लार्क, इंग्लैंड, पाकिस्तान, 2003

फिडेल एडव‌र्ड्स, वेस्टइंडीज, जिंबाब्वे, 2003/04

तिलन तुषारा, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, 2007/08

पर्थ देसाई, कनाडा, वेस्टइंडीज, 2009/10

भुवनेश्वर, भारत, पाकिस्तान, 2011/12

विपरीत परिस्थितियों में बेजोड़ पारी खेली धोनी ने : इमरान खान


नई दिल्ली/ पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान ने रविवार को भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई में पाकिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच में 113 रन की साहसिक पारी के लिए जमकर तारीफ करते हुए कहा कि यह दबाव में खेली गई सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक थी।


धोनी ने दसवें ओवर में तब क्रीज पर कदम रखा जबकि भारत का स्कोर पांच विकेट पर 29 रन था। धोनी ने 125 गेंद पर 113 रन बनाए जिससे भारत छह विकेट पर 227 रन बनाने में सफल रहा। इमरान ने कहा, ''उसने वास्तव में बेहतरीन बल्लेबाज की और सच में यह दबाव में बेजोड़ पारी थी। यदि वह यह पारी नहीं खेलते तो यह मैच दो-तीन घंटे में समाप्त हो जाता।''

उन्होंने कहा, ''जिस तरह की परिस्थितियां थी उनमें यह सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक थी।'' इमरान ने इसके साथ ही अपना पहला मैच खेलने वाले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की भी तारीफ की। उन्होंने एनडीटीवी से कहा, ''मैं समझता हूं कि उसमें गेंद को स्विंग कराने की क्षमता है और उसने अच्छा प्रदर्शन किया। तेज गेंदबाज को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए हवा में तेजी देने और गेंद को मूव कराने की जरूरत होती है।''

भारत पाक वनडे: धोनी ने जमाया 'सात' का रंग


चेन्नई/ सात जुलाई को जन्मे भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए पाकिस्तान के खिलाफ पहले वनडे क्रिकेट मैच में यह अंक काफी शुभ रहा। 'सात' नंबर की जर्सी पहनकर खेल रहे धोनी रविवार को उस समय 'सातवें' नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे जब टीम 10वें ओवर में 29 रन पर पांच विकेट गंवाकर जूझ रही थी।


भारतीय कप्तान ने इसके बाद 125 गेंद में नाबाद 113 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 'सात' चौके और तीन छक्के लगाए।धोनी इस पारी के दौरान वनडे क्रिकेट में 'सात' हजार रन पूरे करने वाले 'सातवें' भारतीय बल्लेबाज भी बने।

उन्होंने रविचंद्रन अश्विन (नाबाद 31) के साथ 'सातवें' विकेट के लिए सिर्फ 16-4 ओवर में 125 रन की अटूट साझेदारी भी की और भारत को 200 रन के पार पहुंचने में अहम भूमिका निभाई।