This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Showing posts with label Gujarat. Show all posts
Showing posts with label Gujarat. Show all posts

Monday, December 31, 2012

खुदकुशी का प्रयास करने वाली बलात्कार पीड़िता की हालत स्थिर

गुजरात/अहमदाबाद/ तीन हफ्ते पहले बलात्कार का शिकार होने के बाद आत्महत्या का प्रयास करने वाली एक नाबालिग लड़की की हालत अब स्थिर है।

वीएस अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया, उसकी हलत अब स्थिर है। उसकी स्थिति को देखते हुए जीवनरक्षक प्रणाली का सहारा लिया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, ढोलका शहर में गत 6 दिसंबर को एक कार में आए दो लोगों ने 14 साल की इस लड़की का अपहरण कर लिया और उसके साथ बलात्कार किया। आरोपियों की पहचान प्रकाश देवीपूजक और मोहित देवीपूजक के रूप में हुई है।

लड़की के परिजनों ने मामले को लेकर शिकायत दर्ज करायी है। दोनों आरोपी फरार हैं।

पेट में असहनीय दर्द से विचलित होकर लड़की ने रविवार को जहर पी लिया था।

Saturday, December 29, 2012

गुल का एक एक्सट्रा ओवर फायदेमंद: युवराज

अहमदाबाद /  मैन ऑफ द मैच युवराज सिंह ने आज कहा कि मोहम्मद हफीज का उमर गुल को शुरू में एक अतिरिक्त ओवर देना आखिर में निर्णायक साबित हुआ क्योंकि इससे उन्हें डेथ ओवरों में सईद अजमल को निशाना बनाने में मदद मिली।

गुल ने अपने चार में से तीन ओवर 16 ओवर तक पूरे कर लिये थे। इसके बाद युवराज ने अजमल को निशाना बनाया और उनके एक ओवर में तीन छक्कों की मदद से 22 रन लिये।

युवराज ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, 'मैं समझता हूं कि उनके सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज उमर गुल का डेथ ओवरों में एक ओवर बचा था। इसलिए मैं और धोनी समझते थे कि एक ओवर स्पिनर करेगा और हमें उसे निशाना बनाना है।' युवराज ने 36 गेंद पर 72 रन की अपनी पारी में सात छक्के लगाये लेकिन बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा कि उन्होंने छक्के जड़ने के बारे में नहीं सोचा था।

उन्होंने कहा, 'मैंने छक्के जड़ने के बारे में नहीं सोचा था। मैं केवल अपना नैसर्गिक खेल खेलना चाहता था। यदि कोई हिट करने लायक गेंद मिलती है तो मैं करूंगा। मैं केवल गेंद को देखने की कोशिश कर रहा था क्योंकि यदि आपने पहले से योजना बना ली और गेंद हिट करने के लायक नहीं हो तो आप आउट हो सकते हो।'