This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Showing posts with label New Delhi. Show all posts
Showing posts with label New Delhi. Show all posts

Monday, December 31, 2012

नाबालिग लड़की से उसके घर में ही होता रहा बलात्कार


नई दिल्ली/ एक बस में छेड़छाड़ की शिकार नाबालिग लड़की के मामले में नये तथ्यों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने छह महीने पहले पीड़ित से कथित रूप से बलात्कार और फिर यौन उत्पीड़न करने पर उसके किशोर भाई को गिरफ्तार किया है।


इस दर्दनाक तथ्य का खुलासा कल उस समय हुआ जब इस 16 साल की पीड़ित लड़की ने पुलिस के सामने बयान दर्ज कराए। उसकी शिकायत के बाद उसके भाई नजाकत अली (19) को गिरफ्तार किया गया ।

परिवार द्वारा उत्पीडन की शिकार होकर घर छोड़ने वाली इस लड़की से शनिवार की रात को एक बस कंडक्टर ने कथित रूप से छेड़छाड़ की थी। इस मामले में आरोपी कंडक्टर रंजीत सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है। यह घटना ऐसे समय हुई है जबकि दक्षिण दिल्ली में चलती बस में बलात्कार की शिकार एक छात्रा के मामले को लेकर पूरे देश में गुस्सा है।

पुलिस पीड़ित लड़की का बयान दर्ज करने कल पश्चिम दिल्ली के ख्याला में उसके घर गई थी। इस दौरान लड़की ने पुलिस अधिकारियों को आपबीती सुनाई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसके पिता ने तीन बार शादी की और वह अब अपनी तीसरी पत्नी के साथ रहते हैं। लड़की ने दावा किया कि उसके परिवार में काफी समस्याएं हैं।

एक अधिकारी ने कहा कि उसने हमें यह भी बताया कि छह महीने पहले उसके भाई ने उसका बलात्कार किया था और उसके बाद उसका यौन उत्पीडन किया गया। हमने लड़के को गिरफ्तार कर लिया है।

शनिवार की रात को लड़की ने रात करीब साढे नौ बजे घर छोड़ दिया था और जब बस रात करीब 11 बजे मंडी हाउस पहुंची तो पुलिसकर्मियों ने महसूस किया कि बस में मौजूद अकेली लड़की रो रही है।

बहादुर बेटी जल्‍द करने वाली थी अपने दोस्‍त से शादी


नई दिल्‍ली/  दिल्ली में गैंग रेप का शिकार हुई युवती की जल्‍द शादी होने वाली थी, उसी युवक के साथ जो उस रात बस में उसके साथ था. लेकिन शादी से पहले ही दोनों की दुनिया उजड़ गई.


करीबी दोस्‍तों की मानें तो शादी की तैयारियां भी जोरों पर थी. लेकिन उस रात की दरिंदगी ने शादी से पहले ही उसकी जिंदगी को खाक कर दिया. शादी कुछ महीनों में थी और इसे लेकर सभी उत्‍साहित थे. घर परिवार के लोग इसकी तैयारियों में जुटे हुए थे. रविवार को सिंगापुर से उसका शव लाने के बाद जल्‍दी उसका अंतिम संस्‍कार कर दिया गया. परिवार के लोग भी सदमे में है किसी को अंदाजा भी नहीं था कि 16 दिसंबर को घर से निकली उनकी बेटी कभी लौटेगी ही नहीं.

उस रात वह साकेत से फिल्‍म देखकर घर लौट रही थी. रास्ते में एक बस में दरिंदों ने लड़की से गैंग रेप किया और लड़के को भी बहुत पीटा. इस घटना के बाद से लड़का भी सदमे में है.


दिल्ली में सीजन का सबसे सर्द मौसम


नई दिल्ली/ राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार की सुबह सीजन की सबसे ज्यादा सर्द रही। यहां न्यूनतम तापमान औसत से दो डिग्री नीचे 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक तड़के से ही पूरा शहर कोहरे की चादर में लिपटा रहा लेकिन दिन साफ रहने का पूर्वानुमान है। आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि दिन निकलने के साथ कोहरा छंट जाएगा। वैसे शाम सर्द हो सकती है। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।


सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 94 प्रतिशत दर्ज की गई जबकि दृश्यता 500 मीटर के आसपास रही। उत्तर रेलवे के मुताबिक कोहरे की मोटी चादर के चलते सोमवार को भी उत्तर भारत में रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। उत्तर रेलवे ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि 27 रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं और 11 को रद्द कर दिया गया है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में सोमवार को घने कोहरे के चलते रेल सेवाएं बाधित रहेंगी।

रविवार को अधिकतम तापमान औसत से चार डिग्री नीचे 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान औसत 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

गैंगरेप मामले के कारण नए साल का जश्न नहीं मनाएंगी सोनिया


नई दिल्ली/ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली में सामूहिक बलात्कार की घटना के कारण नए साल का जश्न नहीं मनाने का फैसला किया है।


पार्टी महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने कहा, सोनिया गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से अपील की है कि सामूहिक बलात्कार की घटना के कारण वे नए साल की बधाई देने के लिए उनके पास नहीं आएं।

बीते शुक्रवार (28 दिसंबर) को कांग्रेस के 127वें स्थापना दिवस के मौके पर सोनिया ने इस घटना की भर्त्सना करते हुए कहा था, 28 दिसंबर की तारीख नए साल के नजदीक है। इस मौके पर हम आमतौर पर एक-दूसरे को शुभकमाना देते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं करेंगे। बीते 16 दिसंबर को दिल्ली में चलती बस में छह लोगों ने 23 साल की लड़की से सामूहिक बलात्कार करने के साथ ही उसके साथ हैवानियत का व्यवहार किया था। करीब एक पखवाड़े तक जिंदगी के लिए जंग लड़ने के बाद उसने शनिवार तड़के सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में आखिरी सांस ली।

इस लड़की का शव रविवार तड़के दिल्ली लाया गया। इस मौके पर सोनिया और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह हवाई अड्डे पर मौजूद थे।

Saturday, December 29, 2012

गैंगरेप: पीड़िता ने मां से कहा था- मैं जीना चाहती हूं...

नई दिल्ली/  राजधानी में 16 दिसंबर की रात चलती बस में सामूहिक बलात्कार और दरिंदगी की सारी सीमाओं को तोड़ देने वाली घटना में गंभीर रूप से घायल हुई 23 वर्षीय लड़की ने जीने की इच्छा जताई थी और वह अपने जीवन को तार-तार करने वाले दोषियों को उनके किये की सजा दिलाना चाहती थी।


घटना के तीन दिन बाद यह लड़की अपनी मां और भाई से जब 19 दिसंबर को पहली बार मिली तो उसके शब्द थे 'मैं जीना चाहती हूं।' इलाज की पूरी प्रक्रिया के दौरान वह लड़की संकेतों में बात करती रही थी। उसकी ज्यादातर बातचीत उसके अभिभावकों के साथ हुई थी और उसने एक नहीं बल्कि दो दो बार मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दिए थे। पैरामेडिकल की यह छात्रा अत्यंत साहसी थी जिसने न केवल बस में हमलावरों का प्रतिरोध किया था बल्कि इलाज के दौरान भी हौसला नहीं खोया था।

सफदरजंग अस्पताल में 10 दिन तक चले इलाज के दौरान तीन बार इस लड़की की मनोवैज्ञानिक जांच की गई। तब उसने अपने भविष्य के बारे में कुछ विचार जाहिर किए थे।

इस लड़की ने 21 दिसंबर को उप मंडलीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) के समक्ष बहादुरी से बयान भी दिया था। उसने घटना का सिलसिलेवार ब्यौरा दिया था जो उसके साथ बस में चढ़े उसके मित्र द्वारा दिए गए बयान से मिलताजुलता था।

बयान के विवादों में घिरने के बाद लड़की ने एक बार फिर मजिस्ट्रेट के समक्ष पूरा घटनाक्रम बताया और इच्छा जताई कि उसके साथ वहशियाना कृत्य करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

लड़की का इलाज करने वाले डॉक्टरों ने भी उसकी अदम्य जिजीविषा का लोहा माना और उसे 'बहादुर लड़की' करार दिया। डॉक्टरों ने कहा था कि पीड़ित मनोवैज्ञानिक रूप से बिल्कुल ठीक है और भविष्य के प्रति आशावान है।

इस लड़की को जब अस्पताल लाया गया था तो उसकी हालत बहुत गंभीर थी लेकिन इलाज के दौरान उसकी हालत में सुधार के संकेत मिले थे। पर क्रिसमस की रात उसकी नब्ज कुछ देर के लिए क्षीण हो गई और हालत बिगड़ने लगी थी। इसके बाद उसे सिंगापुर के अस्पताल ले जाया गया।

16 दिसंबर को सफदरजंग अस्पताल लाए जाने के बाद दस दिन में लड़की के दो बड़े ऑपरेशन और एक छोटा ऑपरेशन हुआ था। संक्रमण और चोट की वजह से उसकी आंत का बड़ा हिस्सा डॉक्टरों ने निकाल दिया था।

अस्पताल में ज्यादातर समय 23 वर्षीय इस पीड़ित को वेन्टीलेटर पर रखा गया था। केवल दो दिन ही वह वेन्टीलेटर से अलग रही और अपने आप सांस ले पाई थी। करीब एक पखवाड़े तक जीवन के लिए मृत्यु से संघर्ष करने के बाद सिंगापुर के माउंट एलिजबेथ हॉस्पिटल में आज भारतीय समयानुसार तड़के दो बज कर 15 मिनट पर इस लड़की ने दम तोड़ दिया।

तेलंगाना पर शिंदे के बयान से आंदोलन पर असर नहीं

नई दिल्ली/  गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा है कि पृथक तेलंगाना के मुद्दे पर अगले एक महीने में कोई फैसला आ सकता है। उन्होंने यह बात सरकार की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के बाद कही। वहीं तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ने इस कवायद को व्यर्थ करार दिया।

उन्होंने कहा कि अलग राज्य की मांग पर सरकार के रवैये के खिलाफ शनिवार को तेलंगाना बंद किया जाएगा।

उधर, तेलंगाना क्षेत्र से चुने गए कांग्रेस सांसदों ने शिंदे के बयान का स्वागत किया है। माना जा रहा है कि यह इस मुद्दे पर आखिरी समन्वय बैठक थी। सरकार ने तेलंगाना मुद्दे से जुड़ी आठ पार्टियों को बातचीत के लिए बुलाया था। बैठक में सरकार से तेलंगाना पर जल्द से जल्द फैसला लेने की मांग की गई। शिंदे ने बैठक को कामयाब बताया।

तेलंगाना आंदोलन के बारे में शिंदे का कहना था कि इसके कारण आंध्र की जनता कई साल से दिक्कतों का सामना कर रही है। उन्होंने राज्य के युवाओं से शांति बनाए रखने की अपील की। बैठक में कांग्रेस, बीजेपी, टीआरएस, सीपीआईएम, सीपीआई, टीडीपी, एमआईएम और वाईएसआर कांग्रेस के दो-दो प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। टीआरएस ने आरोप लगाया कि कांग्रेस, टीडीपी और वाईएसआर कांग्रेस ने इस मुद्दे पर रुख साफ नहीं किया। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के दोनों प्रतिनिधियों की राय अलग-अलग थी। एक पृथक तेलंगाना राज्य बनाने के पक्ष में था तो दूसरा विरोध में। वाईएसआर कांग्रेस ने यह कहकर गेंद केंद्र के पाले में डाल दी कि इस पर उसे ही फैसला करना चाहिए। जहां टीडीपी, बीजेपी, टीआरएस और सीपीआई ने अलग तेलंगाना का समर्थन किया है, वहीं सीपीआईएम ने इसका विरोध किया है।