This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Showing posts with label International. Show all posts
Showing posts with label International. Show all posts

Monday, December 31, 2012

अमेरिकी महिला ने ‘इंडियन मुस्लिम’ समझकर धक्का दिया


न्यूयॉर्क/ एक भारतीय प्रवासी को एक सबवे स्टेशन पर रेलगाड़ी के सामने धकेलने वाली संदिग्ध महिला ने पुलिस को बताया है कि 9/11 के बाद से उसे हिंदुओं और मुसलमानों से घृणा हो गई। इसके बाद पुलिस ने उसपर घृणा अपराध के लिए सेकंड डिग्री हत्या का आरोप तय किया है। अभियोजकों ने शनिवार को महिला की पहचान ब्रांक्स की एरिका मेनेंडेज के रूप में की। इस महिला ने कथितरूप से भारत में पैदा हुए क्वींस के सुनंदो सेन को गुरुवार को रेलगाड़ी के आगे धकेल दिया था।


क्वींस के जिला अटार्नी रिचर्ड ए. ब्राउन ने एक बयान में कहा, उसने कहा कि मैंने एक मुस्लिम को रेलगाड़ी के आगे इसलिए धकेल दिया, क्योंकि मैं 2001 से ही हिंदुओं और मुसलमानों से घृणा करती हूं'।

सीएनएन ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा था कि गुरुवार शाम 11 डिब्बो वाली रेलगाड़ी जैसे ही स्टेशन में प्रवेश की, एक महिला तेजी के साथ प्लेटफार्म की ओर बढ़ी और सेन को पटरी पर धकेलने से पहले मन में कुछ बुदबुदाई।

ग्राफिक डिजाइनर सेन (46) का शव रेलगाड़ी के दूसरे डिब्बे के नीचे फंसा पाया गया था। सेन अपर वेस्ट साइड पर न्यू एम्सटर्डम कॉपीज नामक फोटो कॉपी का छोटा-सा कारोबार चलाते थे। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के प्रमुख प्रवक्ता, पॉल ब्राउन ने इसके पहले कहा था कि महिला ने सुनंदो सेन की हत्या में खुद को शामिल होने से सम्बंधित बयान दिया। सुरक्षा वीडियो में किसी को घटनास्थल से भागते हुए देखा गया था।

ब्राउन ने कहा कि मेनेंडेज को शनिवार अपराह्न एक एक कतार में पहचाना गया था। एक राहगीर ने ब्रुकलिन में एक सड़क पर दिन में ही उसे पहचान लिया था और उसने 9/11 पर फोन कर दिया। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह वीडियो में दिखाई गई महिला से मेल खाती है।

अमेरिका: भारतीय का शव मिला, जांच शुरू


वाशिंगटन : अमेरिका में शराब की एक दुकान में एक भारतीय का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिलने के बाद हत्या की जांच शुरू कर दी गई है। आंध्र प्रदेश के रहने वाले 47 वर्षीय वैंकेट रेड्डी गोली ओहायो के कोलरेन टाउनशिप के सेंट्रल लिकर स्टोर में मृत पाए गए।


कोलरेन टाउनशिप पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने पीटीआई को बताया कि इस शराब स्टोर के मालिक गोली के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस का कहना है कि उसने इसकी हत्या के मामले के तौर पर जांच आरंभ कर दी है।

प्रवक्ता ने कहा कि जांच चल रही है। हम कोई सूचना सार्वजनिक नही कर सकते। गोली की पत्नी के फोन करने के बाद पुलिस रविवार तड़के स्टोर पर पहुंची। शनिवार रात पति के घर नहीं लौटने के बाद गोली की पत्नी स्टोर पर गई और अपने पति को जमीन पर पड़ा पाया। इसके बाद उसने पुलिस को इसकी सूचना दी।

तालिबान ने 21 सैनिकों को अगवा कर गोलियों से भूना


इस्लामाबाद/ तालिबान ने 21 पाकिस्तानी सैनिकों की गोली मार कर हत्या कर दी है। तालिबान ने इन सैनिकों का गत शुक्रवार को अपहरण कर लिया था। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। खैबर पख्तूनख्वा इलाके के एक वरिष्ठ अधिकारी नावेद अब्बास ने बताया, पेशावर शहर के नजदीक तीन पुलिस चौकियों से अगवा किए गए सैनिकों को तालिबान आतंकवादियों ने एक-एक कर गोलियों से छलनी कर दिया। सैनिकों के हाथ बंधे थे और उनकी आंखों पर पट्टी बंधी थी।


उन्होंने बताया कि गोलियों से छलनी सैनिकों के शव पेशावर के सीमांत क्षेत्र जबाई में मिले। दो सैनिक तालिबान के चंगुल से बचने में कामयाब रहे, जिनमें से एक की हालत काफी गंभीर है। तालिबान ने गत शुक्रवार 23 सैनिकों का पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम इलाके से अपहरण कर लिया था। भारी मशीनगनों और ग्रेनेड लांचरों से लैस दो सौ से भी अधिक आतंकवादियों ने अफगान सीमा के पास कबाइली इलाके खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्थित दर्रा आदम खेल की दो चौकियों पर हमला कर दिया था। हमलावरों ने सैनिकों की वर्दी पहनी हुई थी और हमले के बाद वे चौकियों से हथियार भी उठा ले गए। इस महीने पेशावर में दो अत्यंत घातक हमले हुए हैं। गत 15 दिसंबर को पेशावर हवाइअड्डे पर जहां एक आात्मघाती हमला हुआ, वहीं गत 22 दिसंबर को आयोजित हुई एक रैली में बम विस्फोट किया गया।

दिल्ली गैंगरेप का इस्तेमाल मौत की सजा जारी रखने के लिए करेगा सिंगापुर


सिंगापुर/ सिंगापुर ने दिल्ली में 23 साल की छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना को 'मर्मभेदी मामला' बताते हुए कहा कि देश में मौत की सजा समाप्त किए जाने की मांग को खारिज करने के लिए इसे उदाहरण के रूप में पेश किया जाएगा।


सिंगापुर के कानून एवं विदेश मंत्री के षडमुगम ने अपने फेसबुक पोस्ट पर कहा कि सामूहिक बलात्कार की यह घटना और यहां पीड़िता की मौत से लोग व्यथित हैं।

उन्होंने दिल्ली की इस घटना का जिक्र करते हुए कहा कि वह मौत की सजा समाप्त किए जाने की मांग करने वाले लोगों के सामने ऐसे मामलों को उदाहरण के रूप में पेश करेंगे।

उनकी इस टिप्पणी का कई लोगों ने स्वागत किया है। एक व्यक्ति ने पोस्ट किया कि मौत की सजा का प्रावधान जारी रहना चाहिए अन्यथा न्याय नहीं मिल सकेगा।

स्ट्रेट्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ लोगों ने इसका विरोध करते हुए कहा कि ऐसी सजा न्यायोचित नहीं है।

Saturday, December 29, 2012

सलदान्हा मामला : रेडियो जॉकी पर मुकदमा नहीं

लंदन/  ऑस्ट्रेलिया के दोनों रेडियो जॉकी पर भारतीय मूल की नर्स की आत्महत्या का मामला दर्ज नहीं होने की सम्भावना है। दोनों रेडियो जॉकी द्वारा फर्जी फोन कर जानकारी लेने के बाद ब्रिटेन के शाही परिवार की गर्भवती बहू केट मिडिलटन की देखभाल कर रही जेसिंथा सलदान्हा ने आत्महत्या कर ली थी।


दो बच्चों की मां जेसिंथा सलदान्हा (46 वर्ष) 7 दिसम्बर को अपने आवास में मृत पाई गई थीं। सलदान्हा लंदन के मेरीलोन स्थित किंग एडवर्ड सप्तम अस्पताल में काम करती थीं, जहां केट भर्ती हैं।

उल्लेखनीय है कि सलदान्हा उस वक्त अस्पताल में रिसेप्शन डेस्क पर कार्यरत थी, जिस वक्त सिडनी स्थित 2डे एफएम के प्रस्तोता मेल ग्रेग और माइकल क्रिस्टियन ने खुद को क्वीन एलिजाबेथ और प्रिंस चार्ल्स बताकर मिडिलटन के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी मांगी थी। उसके बाद सलदान्हा ने फोन मिडलटन के वार्ड में दूसरे नर्स को स्थानांतरित कर दिया था।

समाचार पत्र 'द सन' के अनुसार सिडनी पुलिस ने गुरुवार को बताया कि मेल ग्रेग एवं माइकल क्रिस्टीयन से पूछताछ के लिए उन्हें स्कॉटलैंड यार्ड से कोई निवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

पत्र ने सिडनी पुलिस प्रमुख निक कल्डास के हवाले से बताया, "न ही हमें उम्मीद है कि भविष्य में ऐसा कोई निवेदन किया जाएगा।"

ब्रिटिश पुलिस ने पिछले हफ्ते क्राउन प्रासिक्यूशन सर्विस को एक फाइल पेश की थी। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई पुलिस का मानना है कि रेडियो जॉकी के खिलाफ आरोप तलाशना मुश्किल होगा।