This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Monday, December 31, 2012

अमेरिकी महिला ने ‘इंडियन मुस्लिम’ समझकर धक्का दिया


न्यूयॉर्क/ एक भारतीय प्रवासी को एक सबवे स्टेशन पर रेलगाड़ी के सामने धकेलने वाली संदिग्ध महिला ने पुलिस को बताया है कि 9/11 के बाद से उसे हिंदुओं और मुसलमानों से घृणा हो गई। इसके बाद पुलिस ने उसपर घृणा अपराध के लिए सेकंड डिग्री हत्या का आरोप तय किया है। अभियोजकों ने शनिवार को महिला की पहचान ब्रांक्स की एरिका मेनेंडेज के रूप में की। इस महिला ने कथितरूप से भारत में पैदा हुए क्वींस के सुनंदो सेन को गुरुवार को रेलगाड़ी के आगे धकेल दिया था।


क्वींस के जिला अटार्नी रिचर्ड ए. ब्राउन ने एक बयान में कहा, उसने कहा कि मैंने एक मुस्लिम को रेलगाड़ी के आगे इसलिए धकेल दिया, क्योंकि मैं 2001 से ही हिंदुओं और मुसलमानों से घृणा करती हूं'।

सीएनएन ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा था कि गुरुवार शाम 11 डिब्बो वाली रेलगाड़ी जैसे ही स्टेशन में प्रवेश की, एक महिला तेजी के साथ प्लेटफार्म की ओर बढ़ी और सेन को पटरी पर धकेलने से पहले मन में कुछ बुदबुदाई।

ग्राफिक डिजाइनर सेन (46) का शव रेलगाड़ी के दूसरे डिब्बे के नीचे फंसा पाया गया था। सेन अपर वेस्ट साइड पर न्यू एम्सटर्डम कॉपीज नामक फोटो कॉपी का छोटा-सा कारोबार चलाते थे। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के प्रमुख प्रवक्ता, पॉल ब्राउन ने इसके पहले कहा था कि महिला ने सुनंदो सेन की हत्या में खुद को शामिल होने से सम्बंधित बयान दिया। सुरक्षा वीडियो में किसी को घटनास्थल से भागते हुए देखा गया था।

ब्राउन ने कहा कि मेनेंडेज को शनिवार अपराह्न एक एक कतार में पहचाना गया था। एक राहगीर ने ब्रुकलिन में एक सड़क पर दिन में ही उसे पहचान लिया था और उसने 9/11 पर फोन कर दिया। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह वीडियो में दिखाई गई महिला से मेल खाती है।

नाबालिग लड़की से उसके घर में ही होता रहा बलात्कार


नई दिल्ली/ एक बस में छेड़छाड़ की शिकार नाबालिग लड़की के मामले में नये तथ्यों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने छह महीने पहले पीड़ित से कथित रूप से बलात्कार और फिर यौन उत्पीड़न करने पर उसके किशोर भाई को गिरफ्तार किया है।


इस दर्दनाक तथ्य का खुलासा कल उस समय हुआ जब इस 16 साल की पीड़ित लड़की ने पुलिस के सामने बयान दर्ज कराए। उसकी शिकायत के बाद उसके भाई नजाकत अली (19) को गिरफ्तार किया गया ।

परिवार द्वारा उत्पीडन की शिकार होकर घर छोड़ने वाली इस लड़की से शनिवार की रात को एक बस कंडक्टर ने कथित रूप से छेड़छाड़ की थी। इस मामले में आरोपी कंडक्टर रंजीत सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है। यह घटना ऐसे समय हुई है जबकि दक्षिण दिल्ली में चलती बस में बलात्कार की शिकार एक छात्रा के मामले को लेकर पूरे देश में गुस्सा है।

पुलिस पीड़ित लड़की का बयान दर्ज करने कल पश्चिम दिल्ली के ख्याला में उसके घर गई थी। इस दौरान लड़की ने पुलिस अधिकारियों को आपबीती सुनाई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसके पिता ने तीन बार शादी की और वह अब अपनी तीसरी पत्नी के साथ रहते हैं। लड़की ने दावा किया कि उसके परिवार में काफी समस्याएं हैं।

एक अधिकारी ने कहा कि उसने हमें यह भी बताया कि छह महीने पहले उसके भाई ने उसका बलात्कार किया था और उसके बाद उसका यौन उत्पीडन किया गया। हमने लड़के को गिरफ्तार कर लिया है।

शनिवार की रात को लड़की ने रात करीब साढे नौ बजे घर छोड़ दिया था और जब बस रात करीब 11 बजे मंडी हाउस पहुंची तो पुलिसकर्मियों ने महसूस किया कि बस में मौजूद अकेली लड़की रो रही है।

ड्रेस कोड बयान पर छात्राओं ने BJP विधायक का घर घेरा


राजस्थान/अरवल/  राजस्थान में अलवर के बीजेपी विधायक के छात्राओं पर दिए विवादित बयान का देशभर में विरोध हो रहा है। कांग्रेस ने बीजेपी विधायक बनवारी लाल को संयमित भाषा का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। इससे पहले कल विवादित बयान के विरोध में स्कूल और कॉलेज की छात्राओं ने एमएलए बनवारी लाल के घर का ही घेराव किया था।


दरअसल अलवर से बीजेपी के विधायक बनवारी लाल ने राजस्थान के मुख्य सचिव को एक खत लिखा था। इस खत में कहा गया है कि लड़कियां स्कूल आते-जाते या बस स्टॉप पर बसों का इंतजार करते हुए भद्दे कॉमेंट झेलती हैं। इसलिए उनकी स्कूल ड्रेस स्कर्ट से बदलकर सलवार सूट कर देना चाहिए।

ड्रेस कोड बयान पर छात्राओं ने BJP विधायक का घर घेरा!

इस बयान पर कांग्रेस नेता गिरिजा व्यास ने बीजेपी विधायक बनवारी लाल को सलाह दी है कि वो संयमित भाषा का इस्तेमाल करें और इस तरह की बयानबाजी से परहेज करें। वहीं कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा है कि महिलाओं से जुड़े मुद्दे पर गंभीरता से बयान देना चाहिए। जबकि महिला आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा ने भी विधायक के बयान की निंदा की है।

बहादुर बेटी जल्‍द करने वाली थी अपने दोस्‍त से शादी


नई दिल्‍ली/  दिल्ली में गैंग रेप का शिकार हुई युवती की जल्‍द शादी होने वाली थी, उसी युवक के साथ जो उस रात बस में उसके साथ था. लेकिन शादी से पहले ही दोनों की दुनिया उजड़ गई.


करीबी दोस्‍तों की मानें तो शादी की तैयारियां भी जोरों पर थी. लेकिन उस रात की दरिंदगी ने शादी से पहले ही उसकी जिंदगी को खाक कर दिया. शादी कुछ महीनों में थी और इसे लेकर सभी उत्‍साहित थे. घर परिवार के लोग इसकी तैयारियों में जुटे हुए थे. रविवार को सिंगापुर से उसका शव लाने के बाद जल्‍दी उसका अंतिम संस्‍कार कर दिया गया. परिवार के लोग भी सदमे में है किसी को अंदाजा भी नहीं था कि 16 दिसंबर को घर से निकली उनकी बेटी कभी लौटेगी ही नहीं.

उस रात वह साकेत से फिल्‍म देखकर घर लौट रही थी. रास्ते में एक बस में दरिंदों ने लड़की से गैंग रेप किया और लड़के को भी बहुत पीटा. इस घटना के बाद से लड़का भी सदमे में है.


विराट कोहली का दूसरे वनडे में खेलना संदिग्ध


भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान चोटिल हो गये और उनका कोलकाता में गुरुवार को होने वाले दूसरे मैच में खेलना संदिग्ध है.


कोहली पाकिस्तान की पारी में जब 41वां ओवर कर रहे थे. उनका पिछला पांव फिसल गया और वह घुटनों के बल गिर गये. वह लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर निकले और सुरेश रैना ने वह ओवर पूरा किया.

बीसीसीआई ने कहा कि कोहली की स्थिति पर नजर रखी जा रही है तथा दूसरे वनडे में उनके खेलने के बारे में फैसला अगले दो दिनों में किया जाएगा.

बोर्ड सचिव संजय जगदाले ने विज्ञप्ति में कहा, 'विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ चेन्नई में पहले मैच में गेंदबाजी करते हुए चोटिल हो गये. उनका मैच के बाद एमआरआई किया गया.'

उन्होंने कहा, 'उनके प्रमुख लिगामेंट सही है. उनके घुटने में हल्की चोट आयी है. उपचार के बाद वह चोट से उबर रहे हैं. उनकी स्थिति पर नजर रखी जाएगी और वह तीन जनवरी 2013 को कोलकाता में दूसरे मैच में खेल पाएंगे या नहीं इस पर अगले दो दिन में फैसला किया जाएगा.'



अमेरिका: भारतीय का शव मिला, जांच शुरू


वाशिंगटन : अमेरिका में शराब की एक दुकान में एक भारतीय का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिलने के बाद हत्या की जांच शुरू कर दी गई है। आंध्र प्रदेश के रहने वाले 47 वर्षीय वैंकेट रेड्डी गोली ओहायो के कोलरेन टाउनशिप के सेंट्रल लिकर स्टोर में मृत पाए गए।


कोलरेन टाउनशिप पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने पीटीआई को बताया कि इस शराब स्टोर के मालिक गोली के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस का कहना है कि उसने इसकी हत्या के मामले के तौर पर जांच आरंभ कर दी है।

प्रवक्ता ने कहा कि जांच चल रही है। हम कोई सूचना सार्वजनिक नही कर सकते। गोली की पत्नी के फोन करने के बाद पुलिस रविवार तड़के स्टोर पर पहुंची। शनिवार रात पति के घर नहीं लौटने के बाद गोली की पत्नी स्टोर पर गई और अपने पति को जमीन पर पड़ा पाया। इसके बाद उसने पुलिस को इसकी सूचना दी।

गैंगरेप पीड़िता की याद में गूगल ने जलाई मोमबत्ती


नई दिल्ली/ राजधानी दिल्ली में गैंगरेप की शिकार हुई 23 साल की पीड़िता के सम्मान में गूगल इंडिया ने अपने होमपेज पर एक सफेद मोमबत्ती प्रज्जवलित की है। पीड़िता का 13 दिन तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष के बाद शनिवार तड़के निधन हो गया था। यह गूगल का मशहूर डूडल नहीं है बल्कि सर्च बार के नीचे जलती हुई मोमबत्ती की एक छोटी सी तस्वीर है। जब आप कर्सर को इस मोमबत्ती पर ले जाते हैं, तो वहां एक संदेश है, जिसमें लिखा है कि दिल्ली की बहादुर लड़की की याद में।


इस बीच सैकड़ों भारतीयों ने इस ट्रेनी फिजियोथेरेपिस्ट के लिए मोमबत्तियां जलाकर प्रार्थनाएं कीं। पीड़िता के साथ 16 दिसंबर को एक चलती बस में छह लोगों ने गैंगरेप करने के बाद उसे सड़क किनारे फेंक दिया था। पीड़िता को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में इलाज के लिए सिंगापुर भेजा गया। वहां उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई और शनिवार तड़के उसकी मौत हो गई।